फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी पर रामपुर एसपी के बयान का अयोध्या के संतों ने किया समर्थन

रामपुर के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह सिसोदिया के गोकशी पर दिए गए बयान को लेकर अयोध्या के संतों ने समर्थन जताया है। सरयू नित्य आरती के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने कहा कि गौहत्या जघन्य अपराध है और गाय समाज के पालन-पोषण का आधार हैं। उन्होंने एसपी के सख्त रुख को उचित बताया। हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी डॉ. देवेशाचार्य ने कहा कि गौ माता सभी के लिए पूजनीय हैं और गोकशी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं रामादल ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत कल्की राम ने एसपी के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि गौ संरक्षण के प्रति संवेदनशील अधिकारियों को सरकार प्रोत्साहित करे। उन्होंने कहा कि गाय सनातन आस्था का केंद्र हैं और उनके प्रति अपराध करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें