एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के विवादित बयान को लेकर अयोध्या के संत समाज में नाराज़गी देखी जा रही है। दरअसल, मुरादाबाद में आयोजित एक जनसभा के दौरान एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जनसंख्या बढ़ाने को लेकर बयान दिया था, जिसे लेकर अब विरोध तेज हो गया है।इस बयान के बाद अयोध्या के संतों ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सरयू नित्य आरती के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास, ने कहा कि शौकत अली का बयान निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।खुले मंच से इस तरह के बयान समाज में उन्माद फैलाने का काम करते हैं।ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।संतों का कहना है कि इस तरह के बयान सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाते हैं और देश में आपसी तनाव बढ़ाने वाले हैं। अयोध्या संत समिति के महामंत्री पवन दास शास्त्री ने कहा कि इस तरह की भाषा समाज में वैमनस्य पैदा करती है।ऐसे विचार किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं होते, बल्कि एक मानसिकता को दर्शाते हैं।इन्हें रोका जाना ज़रूरी है। वहीं, संत सीताराम दास ने भी शौकत अली के बयान की कड़ी आलोचना की है और इसे देश की एकता के खिलाफ बताया है।सीताराम दास ने कहा किइस तरह के बयान देश में शांति और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वाले हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।