फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रामलला के किए दर्शन, कही ये बातें

श्रीराम की नगरी अयोध्या में सोमवार को जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन किया। मनोज सिन्हा पड़ोसी जनपद गोंडा में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इसके बाद सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में श्रद्धा निवेदित की। इस दौरान हनुमानगढ़ी के संतों ने उनका स्वागत किया। हनुमान जी के दरबार में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने दर्शन-पूजन कर प्रार्थना की और आरती भी उतारी। हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद मनोज सिन्हा राम जन्मभूमि दर्शन करने के लिए रवाना हुए। अयोध्या पहुंचे उप राज्यपाल ने कहा कि मैं तीन महीने पहले भी अयोध्या आया था। उस दौरान भी हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन किया था। यह मेरे लिए परम सौभाग्य है। गोंडा आने के बाद हनुमानगढ़ी पर हनुमान जी का दर्शन लाभ प्राप्त हुआ है। रामलला का दर्शन करके मैं फिर जम्मू निकल जाऊंगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें