फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- भारतीय सेना का गौरवशाली इतिहास, पूरी दुनिया मानती है लोहा

ishwar ashish Updated Fri, 09 May 2025 03:22 PM IST

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम भारतीय सेना और बहादुर सैनिकों के साथ हैं। भारतीय सेना का गौरवशाली इतिहास रहा है। पूरी दुनिया भारतीय सेना का लोहा मानती है। सांसद ने कहा कि हमारी सेना पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकी संगठनों के सभी ठिकानों को 48 घंटे में समाप्त कर देगी। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्पष्ट कहा है कि हम इस कार्रवाई में सरकार के साथ हैं। हम सभी देशवासी एक राय होकर एक साथ एक झंडे के नीचे पाकिस्तान से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। अवधेश प्रसाद ने कहा कि हमारी सेना और हमारे सेना के जवानों पर हमें नाज है। पाकिस्तान भविष्य में अब कभी भी हमारे देश में आतंकवादी हमला नहीं कर सकेगा। हम सभी देशवासियों को एकजुट होकर मुकाबला करना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें