समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सूरज चौधरी के सपा छोड़ने के सवाल पर मीडिया पर भड़के सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा छोड़िए यह सब मत पूछिए, जिसका कोई स्टेटस नहीं उसके बारे में सवाल मत पूछिए। देश स्तर का पूछिए सवाल। बता दें कि सपा सांसद अवधेश प्रसाद पर परिवारवाद का आरोप लगाकर सूरज चौधरी ने अपने 500 साथियों के साथ समाजवादी पार्टी छोड़ दी है। इससे मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के पहले ही सपा को झटका लगा है।