रामनगरी से 12 अप्रैल को निकली 84 कोसी परिक्रमा रविवार को मिल्कीपुर के सिरसिड गांव पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने परिक्रमार्थियों का स्वागत किया। परिक्रमा में शामिल सभी श्रद्धालु भाजपा नेता राम सजीवन मिश्र के स्कूल में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद सोमवार को परिक्रमा आगे के लिए रवाना होगी। यह परिक्रमा चार मई को वापस अयोध्या पहुंचेगी। इस दौरान परिक्रमा पांच जिलों अयोध्या, बस्ती, गोंडा, अंबेडकर नगर और बाराबंकी से गुजरेगी। अयोध्या के सीता कुंड पर परिक्रमा का समापन होगा।