फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: हाईवे पर पलटी डबल डेकर बस, एक की मौत, 32 यात्री घायल

थाना रुदौली क्षेत्र के भेलसर ओवरब्रिज के पास अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर डबल डेकर बस नंबर बीआर - 28 P - 5076 गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी। शनिवार की रात 1.30 बजे के करीब ड्राइवर को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे ओवरब्रिज पर लगे पोल से टकरा कर पलट गई। इस दौरान बस में सवार यात्री गोरखपुर के शाहपुर निवासी अमित शर्मा ( 28) की मौत हो गई। बस में बैठे अन्य 32 लोग घायल हो गए। इनको सीएचसी रुदौली में लाकर इलाज कराया जा रहा है। घायलों में से 19 लोगों का प्राथमिक उपचार कराकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें