अयोध्या के छावनी परिषद कार्यालय में 25 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में सीबीआई जांच शुरू करने जा रही है। छावनी परिषद में हुए घोटाले की जांच करने के लिए सीबीआई ने रक्षा मंत्रालय से अनुमति मांगी थी। रक्षा मंत्रालय की अनुमति मिलने पर सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच जांच शुरू करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार छावनी परिषद कार्यालय के अफसर व कर्मियों ने मैनपॉवर और कुछ सामानों की आपूर्ति के लिए जिम पोर्टल के जरिए टेंडर आमंत्रित किए थे। सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन और राहुल यादव ने इसमें करोड़ों रुपये के घोटाले होने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। सितंबर 2024 में सीबीआई लखनऊ की टीम ने अयोध्या छावनी परिषद कार्यालय पर छापा मार कर तमाम दस्तावेज भी कब्जे में लिए थे। इसकी जांच में बड़े पैमाने पर घोटाले अंजाम दिए जाने और कई अधिकारियों व कर्मचारियों के संलिप्तता के प्रमाण मिले थे। इसके बाद सीबीआई ने जांच शुरू की है।