फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में त्रेता युग जैसा दिखेगा वैभव, पुष्पक विमान होगा आकर्षण का केंद्र

अयोध्या में इस बार के दीपोत्सव में कई नए आयाम जोड़े जा रहे हैं। इन्हीं में से एक है पुष्पक विमान। इस पुष्पक विमान को राम की पैड़ी पर तैयार करके रखा गया है। इसी राम की पैड़ी पर 19 अक्तूबर को 26 लाख दीपक एक साथ जलेंगे तो रामनगरी एक बार फिर नया विश्व रिकार्ड बनाएगी। दीपोत्सव को देखने के लिए आने वाले देश दुनिया के पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए यह पुष्पक विमान आकर्षण का विशेष केंद्र होगा। इसी तरह के पुष्पक विमान से त्रेता युग में भगवान राम लंका पर विजय हासिल करने के बाद वापस अयोध्या लौटे थे। श्रीराम के आगमन के बाद अयोध्या में घर-घर दीपक जलाकर दिवाली मनाई गई थी। इसे तैयार करने वाले आर्ट अटैक ऑफ जॉय, वाराणसी के कारीगर अभिषेक यादव ने बताया कि आठ दिनों तक दिन रात मेहनत करके इसका ढांचा वाराणसी में तैयार किया गया। इसके बाद पिछले तीन दिनों में अयोध्या में इसकी फिनिशिंग का काम किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें