फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या: सड़क धंसने से रामपथ पर बना गड्ढा, हादसे की आशंका बनी

रामपथ एक बार फिर धंस गया। ऐसे में हादसे की आशंका बनी हुई है। कोतवाली नगर के साहबगंज में गुलाबबाड़ी मोड़ के पास मंगलवार को रामपथ धंस गया है। स्थानीय लोगों ने पत्थर रखकर किसी तरह से इसे कवर किया है। किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। इसके पहले भी कई बार रामपथ कई स्थानों पर धंस चुका है। पहले बारिश के मौसम में ऐसा होता था। इस बार भीषण गर्मी के दौरान यह घटना हुई है। रामपथ के धंसने को लेकर लोक निर्माण विभाग और जल निगम के कई अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से पूर्व में सस्पेंड भी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें