अयोध्या में सर्किट हाउस रविवार को प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें उ.प्र अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष बैजनाथ पहुंचे। बंगाल चुनाव पर उन्होंने कहा कि बंगाल हिंसा वाला प्रदेश है। हिंसा से ही जनता ने हटाया है। मोदी और योगी की सरकार जाति भेदभाव दूर करके समाज हित में काम कर रही है। साथ में बताया कि हमारे आयोग में आई शिकायतों में 25 प्रतिशत शिकायत तुरंत निस्तारण कर दिया है। बची शिकायतों पर तहरीर की तह तक जाकर किया जाता है। फर्जी एसटी/एससी का मुकदमा दर्ज कराने वालों पर जनता को एक जुट होकर बहिष्कार कारण चाहिए।