रामनगरी अयोध्या में बैंक खाते की गोपनीय जानकारी लीक होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लेकर बैंक की मुख्य शाखा तक शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि पटीदार विकास चंद्र पांडेय ने यूको बैंक से जुड़ी खाता डिटेल, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान, आधार कार्ड और धनराशि की जानकारी निकालकर व्हाट्सएप के जरिए साझा की। पीड़ित के अनुसार यह जानकारी उसकी माता और पत्नी के खातों से संबंधित है, जिसे बिना अनुमति सार्वजनिक किया गया। मामले में बैंक कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं और बैंक की गोपनीयता व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि इस संबंध में बैंक के भीतर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस व बैंक प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।