अयोध्या में रामपुर भगन में गायत्री परिवार द्वारा दीप यज्ञ एवं पंडित श्रीराम शर्मा द्वारा जनकल्याण के लिए लिखे गए साहित्य का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि शांति कुंज हरिद्वार से पधारे जोन समन्वयक देशबंधु तिवारी ने कहा कि दीपक प्रकाशमान होता है स्वयं को जला करके दूसरे को रोशनी प्रदान करता है इसी तरीके मानव को भी स्वयं कष्ट सहकर अपने ज्ञान रूपी प्रकाश से समाज का उत्थान करना चाहिए।एक दूसरे को गिराने के षडयंत्र में आज लोग लगे हुए हैं इससे मानव का भला होने वाला नहीं है दीपक हमें यह सिखाता है कि मिलकर एक दूसरे का सहयोग करते हुए अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करें एवं मानव जीवन को प्रकाश से भर दे ताकि समाज का कल्याण हो सके। इस दौरान गायत्री पुस्तक ज्ञान रथ लेकर आई प्रभारी रजनी मिश्रा ने ज्ञान-विज्ञान गायत्री महाविज्ञान गायत्री मंत्र से संबंधित 600 पुस्तकों को लोगो में वितरित किया। मीडिया प्रभारी नीलम मिश्रा ने बताया कि दीप यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से सैकड़ो महिलाओं पुरुषों ने श्री हनुमान श्री शनिधाम एवं श्री शिव मंदिर के प्रांगण में 551दीप जलाये।इस दौरान पूरा पंडाल वेद मंत्र के उच्चारण से गुंजायमान हो गया मंत्र ध्वनि से लोग भक्ति भावना से ओतप्रोत होकर झूमने लगे।इस अवसर पर प्रदीप शर्मा संजीव सिंह सुनील गुप्ता राम रामदयाल गुप्ता विनय सिंह राम पुरन गुप्ता विनोद सिंह माधुरी तिवारी ममता त्रिपाठी नीलू कसौधन आदि उपस्थिति रहीं।