फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में विश्व शांति की कामना से गुरुकुल महाविद्यालय में यज्ञ का आयोजन

अयोध्या में रानोपाली स्थित निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना से भव्य यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अमित सिंह (पानी संस्थान) तथा संयुक्त व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री जनार्दन पांडे ने किया। इस अवसर पर वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ विद्वान ब्राह्मणों की वेद पाठी ने विधि-विधान से हवन संपन्न कराया। यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुति दी और विश्व में शांति, सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें