फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में विभाजन की विभीषिका को याद कर निकाला गया मौन जुलूस

अयोध्या में विभाजन विभीषिका दिवस पर शुक्रवार को सर्किट हाउस से कलेक्ट्रेट गेट तक मौन जुलूस निकाला गया। इसमें वर्ष 1947 के विभाजन का दंश झेलने वाले परिवारों के सदस्यों के साथ भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में तख्तियां लेकर लोग शांत भाव से आगे बढ़े। कलेक्ट्रेट गेट से जुलूस वापस सर्किट हाउस पहुंचा, जहां संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि विभाजन की त्रासदी को याद करना नई पीढ़ी को इतिहास से सीख लेने का अवसर देता है। विधान परिषद सदस्य पद्मसेन चौधरी ने कहा कि विभाजन का असर करोड़ों लोगों के जीवन पर पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें