अयोध्या में नगर के नाका क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार नाका हाइवे स्थित मेजर बजाज शोरूम के बाहर खड़ी शोरूम कर्मचारी की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक युवक संदिग्ध तरीके से बाइक ले जाते दिखाई दे रहा है। दिनदहाड़े हुई चोरी ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।