फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में देखने को मिला आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक सौहार्द का अद्भुत उदाहरण

अयोध्या के ग्राम माझा बरहटा, नेऊर का पुरवा स्थित साकेत बुद्ध विहार में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक सौहार्द का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। थाईलैंड से भारत की पैदल धार्मिक यात्रा पर निकले 114 बौद्ध भिक्षुओं का दल अपने गुरु परापवट के नेतृत्व में साकेत बुद्ध विहार पहुँचा। यहाँ सभी भिक्षुओं ने भगवान गौतम बुद्ध के दर्शन-पूजन किए तथा रात्रि विश्राम किया। साकेत बुद्ध विहार के अध्यक्ष अरविंद यादव द्वारा सभी आगंतुक बौद्ध भिक्षुओं का भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। इस अवसर पर भिक्षुओं को श्रद्धापूर्वक भोजन दान भी कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विहार परिसर में आध्यात्मिक वातावरण एवं भक्ति भाव का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। विहार के अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि यह उनके लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य की बात है कि साकेत बुद्ध विहार को अंतरराष्ट्रीय स्तर के बौद्ध भिक्षुओं की सेवा एवं भोजन दान करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से क्षेत्र में शांति, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश प्रसारित होता है। गुरु परापवट ने अपने संबोधन में कहा कि साकेत बुद्ध विहार की पवित्रता और यहाँ के लोगों की श्रद्धा से वे अत्यंत प्रभावित हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे अपने दल के साथ भविष्य में भी प्रत्येक वर्ष यहाँ आते रहेंगे तथा अयोध्या में तथागत का पूजन करते रहेंगे। इस अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने भिक्षु दल का सम्मान कर क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं को सुदृढ़ बनाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भिच्छुओं का भंते साकेत ने अभिनंदन किया स्वागत और अभिनंदन किया

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें