फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में शौर्य यात्रा में गूंजे जय महाराणा प्रताप के नारे

अयोध्या में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जीआईसी मैदान के बगल से भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने शामिल होकर जय महाराणा प्रताप और जय भवानी के नारे लगाए। शौर्य यात्रा जीआईसी से शुरू होकर सिविल लाइन, रीकाबगंज और नियांवा मार्ग होते हुए गुप्ता घाट पर संपन्न हुई। यात्रा को अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान और अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनी सिंह ने रवाना किया। यात्रा का आयोजन करणी सेना के नेतृत्व में किया गया। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनी सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और त्याग का प्रतीक है। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें