फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या में शहीद के बेटे का उत्पीड़न करने वाले एसडीएम के खिलाफ कर्मियों ने खोला मोर्चा

यूपी के अयोध्या में कलेक्ट्रेट व तहसील के कर्मचारी संगठनों ने लिपिक शिवम यादव का उत्पीड़न करने के आरोपी सोहावल के निवर्तमान एसडीएम अभिषेक सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में डीएम चंद्र विजय सिंह को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी नेताओं ने अभिषेक सिंह को एसडीएम न्यायिक बीकापुर के पद से भी हटाने की मांग की है। कर्मचारियों ने इस संबंध में डीएम से अनुरोध किया है कि वह शासन को पत्र लिखें। एसडीएम अभिषेक सिंह को जिले से बाहर किया जाए। एसडीएम अभिषेक सिंह पर शहीद के पुत्र शिवम यादव के उत्पीड़न का आरोप है। शिवम की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। शिवम का सिर मुड़वाने का भी अभिषेक सिंह पर आरोप लगा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें