अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में समाप्त हुई। छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।