फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में सांसद अवधेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक

अयोध्या में शनिवार को सांसद अवधेश प्रसाद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिला अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव तथा जिला पंचायत अध्यक्ष होली सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सड़क, पेयजल, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने पर जोर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें