फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में सरयू किनारे दशरथ पथ का स्वरूप निखारेंगी 15 हस्त और 15 शस्त्र मुद्राएं

अयोध्या में सरयू किनारे दशरथ पथ का निर्माण तेजी से चल रहा है। दशरथ पथ का 15 हस्त और 15 शस्त्र मुद्राएं स्वरूप निखारेंगी। बन रहे दशरथ पथ के डिवाइडर पर छह फीट ऊंचे 30 पिलर बनाएं जाएंगे। पिलर पर हस्त और शस्त्र मुद्रा की स्थापना की जाएगी। दशरथ पथ से गुजरने वाले राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए यह मुद्राएं आकर्षण का केंद्र होंगी। धर्म पथ के पास एनएच 27 पर स्थित साकेत पेट्रोल पंप से होते हुए बिलव्हारि घाट तटबंध के समानांतर दशरथ समाधि होते हुए पूरा बाजार में अंबेडकरनगर हाईवे से जुड़ने वाले 15 किलोमीटर लंबे दशरथ पथ का तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दशरथ पथ पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी जमीन खरीदी है। इसी पथ पर हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किष्किंधा वन की सौगात देते हुए त्रिवेणी वाटिका की स्थापना की थी। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने दशरथ पथ को धर्म पथ की तर्ज पर भव्य स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हस्त और शस्त्र मुद्रा तैयार करने के लिए कलाकार का भी चयन हो चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें