फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में सरस मेला व साकेत संध्या का आगाज

अयोध्या में राम की पैड़ी पर ग्राम्य विकास विभाग की ओर से आयोजित सरस मेला व साकेत संध्या का शुभारंभ रविवार शाम 8 बजे किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम व मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मेले में देवीपाटन मंडल सहित विभिन्न जनपदों के लगभग 47 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से तैयार उत्पाद प्रदर्शित व विक्रय के लिए उपलब्ध हैं। अचार, सजावटी सामान, जैविक खाद, दुग्ध उत्पाद समेत कई वस्तुएं आकर्षण का केंद्र हैं। कार्यक्रम में साकेत संध्या के तहत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। अधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने में सहायक होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें