रामनगरी अयोध्या में विकास कार्यों के दावों के बीच राम जन्मभूमि और कनक भवन को जोड़ने वाले वीआईपी दर्शन मार्ग पर सड़क धंसने से व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। सड़क के बने गड्ढे का आकार लगातार बढ़ रहा है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है। यह मार्ग वीआईपी और वीवीआईपी श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए भी इस्तेमाल होता है। रोजाना हजारों श्रद्धालु इसी रास्ते से रामलला और कनक भवन के दर्शन के लिए गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।