अयोध्या में राम मंदिर की दान राशि को लेकर उठे विवाद पर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मामले में कोर्ट से संज्ञान लेने की मांग की है। वहीं राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ट्रस्ट पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है। दिनेंद्र दास ने कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार के घोटाले की जानकारी नहीं है और राम मंदिर की सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्टी परंपराओं और निर्धारित नियमों के अनुसार कार्य कर रहे हैं। ट्रस्ट सदस्य ने कहा कि रामलला पर सभी को पूरा विश्वास है और यदि कहीं कोई गलती हुई होगी तो दोषियों को दंड अवश्य मिलेगा। दान राशि को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है।