अयोध्या में राजकीय आईटीआई बेनीगंज में शनिवार को आयोजित रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। मेले में विभिन्न निजी कंपनियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की। रोजगार मेले के दौरान 300 से अधिक युवाओं को जॉब ऑफर दिए गए। मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए युवाओं का साक्षात्कार लिया। चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेलों के माध्यम से 300 युवाओं रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास किया गया।