फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में प्रेम प्रसंग में युवती ने की आत्महत्या

अयोध्या में कैंट थाना क्षेत्र के रेतिया मोहल्ले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती का पास ही रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध था और दोनों के बीच शादी की बात भी चल रही थी। परिजनों के मुताबिक दो दिन पहले तक युवक शादी के लिए तैयार था, लेकिन आज सुबह उसने अचानक शादी से इनकार कर दिया।शादी से इनकार की बात सुनकर युवती गहरे सदमे में चली गई। दोपहर करीब 12 बजे वह अपने कमरे में गई और छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर देखा तो युवती का शव लटका मिला।मृतका के भाई दीपक निषाद ने आरोप लगाया कि युवक के मुकरने से आहत होकर उसकी बहन ने यह कदम उठाया। घटना के बाद युवक गायब हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें