फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में परीक्षा खत्म होते ही रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, गर्मी से बेहाल रहे अभ्यर्थी

अयोध्या में लेखपाल भर्ती परीक्षा दोपहर 12 बजे समाप्त होते ही रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच परीक्षार्थी घर लौटने के लिए बसों और ट्रेनों की ओर दौड़ते नजर आए। कोई गोरखपुर, कोई लखनऊ तो कोई बाराबंकी जाने की जल्दी में था। स्टेशन पर ट्रेनों में काफी भीड़ रही, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। गोरखपुर जाने वाले एक अभ्यर्थी ने बताया कि उसकी ट्रेन एक घंटा 22 मिनट देरी से चल रही है। उसने कहा कि गर्मी में इंतजार करना बेहद मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें