फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में प्री-वेडिंग शूट पर रोक और शाकाहार को प्रोत्साहित करेगा वैश्य समाज

रामनगरी अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक के पहले दिन संगठन को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और वैचारिक रूप से सशक्त बनाने पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में समाज के समग्र विकास और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन किया गया। बैठक के दौरान 11 सूत्रीय सामाजिक चेतना कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया। इसके अंतर्गत विवाह आयोजनों में प्री-वेडिंग शूट पर रोक लगाने, शाकाहार को प्रोत्साहित करने, लिफाफा प्रथा समाप्त करने तथा विवाह व अन्य आयोजनों में भोजन की बर्बादी रोकने के लिए सामूहिक संकल्प लेने जैसे विषय शामिल रहे। संगठन ने इन पहलुओं को सामाजिक सुधार और नैतिक मूल्यों की मजबूती से जोड़ते हुए अपनाने पर जोर दिया।इसके साथ ही युवा व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के लिए आईवीएफ व्यापारी एप की उपयोगिता, महिला एवं युवा सशक्तिकरण, समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, सदस्यता विस्तार और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने की। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन के प्रयासों को समाज की सकारात्मक दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें