फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन की दी गई जानकारी

अयोध्या में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में डिप्टी एसपी रंजना गुप्ता ने छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और आपातकालीन हेल्पलाइन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और निजी जानकारी साझा करने से बचें। यदि खाते से पैसे निकल जाएं तो बिना देर किए 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। अनावश्यक या परेशान करने वाली कॉल आने पर 1090 पर संपर्क करें, जहां महिला अधिकारी शिकायत सुनेंगी और पुलिस को घर बुलाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा, जबकि झगड़ा, आग, छेड़छाड़ या अन्य आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें। यदि कोई लगातार पीछा करे या रास्ते में परेशान करे तो एंटी रोमियो स्क्वॉड को सूचना दें। कार्यक्रम में छात्राओं को सतर्क रहने और कानून का निडर होकर सहारा लेने की सलाह दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें