फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पल्लवी पटेल बोलीं- जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बुलंद करते रहेंगे आवाज

सिराथू से विधायक और अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय नेता पल्लवी पटेल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचीं। बस्ती जाते समय उन्होंने अयोध्या में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। पल्लवी पटेल ने कहा कि प्रदेश की जनता ने विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी सौंपी है। विपक्ष का काम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करना है।उन्होंने आरोप लगाया कि चार दिन के विधानसभा सत्र में विपक्ष को बोलने के लिए चार सेकेंड का भी समय नहीं दिया गया। यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। यदि सदन में जनता की आवाज नहीं उठने दी जाएगी तो सरकार निरंकुश होकर काम करेगी। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पल्लवी पटेल ने कहा कि उससे पहले 2026 में पंचायत चुनाव होने हैं, जिसे वह सेमीफाइनल मानती हैं और इसमें जनता सरकार को जवाब देगी।बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी नागरिक किसी भी देश में रहता हो, उसकी सुरक्षा भारत सरकार का दायित्व है। भारत सरकार को इस मुद्दे पर बांग्लादेश सरकार से बात कर ठोस कदम उठाने चाहिए। एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए पल्लवी पटेल ने कहा कि 2014 से 2025 तक सरकार खुद देख रही है कि उसकी सत्ता कमजोर हो रही है, इसलिए दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के वोट काटने की साजिश की जा रही है, ताकि सत्ता किसी भी तरह से बरकरार रखी जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें