अयोध्या में नवरात्र और ईद के अवसर पर एक ओर ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है, वहीं बस अड्डों पर यात्रियों की संख्या कम है। स्थिति यह है कि बसें अपनी कुल क्षमता के मुकाबले केवल 30 से 40 प्रतिशत सवारियों के साथ ही रवाना हो रही हैं। चालक के अनुसार, यात्रियों का रुझान इस समय अधिकतर ट्रेन यात्रा की ओर है, जिसके कारण बस सेवाओं पर असर पड़ा है। इसके अलावा लोग नवरात्र का व्रत है, इसलिए घरों से कम निकल रहे है। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है।