फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में लूट और चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई

यूपी के अयोध्या में इनायत नगर पुलिस ने लूट और चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र प्रताप सिंह और सौरभ सिंह को रेवतीगंज से आस्तिकन की ओर जाने वाली सड़क से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बताया गया कि 20 अगस्त 2024 को लक्ष्मीगंज आरा मशीन रोड पर लुटेरों ने मोबाइल और चार हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। वहीं सात जनवरी को मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। इसमें दोनों आरोपी वांछित थे। पुलिस ने दोनों मामलों का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें