फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में खेत पर सो रहे रिटायर्ड अमीन की धारदार हथियार से वार करके हत्या

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 May 2025 02:43 PM IST

यूपी के अयोध्या में शनिवार की रात खेत में लगे ट्यूबवेल के बाहर सो रिटायर्ड सहकारी कुर्क अमीन की निर्मम हत्या कर दी गई। आसपास खून की छींटे फैले थे। रविवार की सुबह घटना की जानकारी हुई तो इलाके में खलबली मच गई। जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना तारुन थाना क्षेत्र के बारा गांव की है। गांव से करीब 400 मीटर उत्तर की तरफ कर्मराज यादव (65 का खेत में कत्ल किया गया है। यहां उनका ट्यूबवेल लगा था। लोगों ने बताया कि रिटायर्ड सहकारी कुर्क अमीन के पद से सेवानिवृत्त थे। रिटायर होने के बाद वह रात में वहीं रुकते थे। शनिवार की रात वह ट्यूबवेल के बाहर छप्पर के नीचे तख्त पर सो रहे थे। इसी बीच हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला करके उनकी नृशंस हत्या कर दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें