अयोध्या में चार दिनों से हो रही बारिश के चलते किसानों के खेत जलमग्न हो गए हैं। खेतों में बोई गई धान और गन्ना की फसल को तो पहले ही नुकसान पहुंचा। अब ड्रैगन फ्रूट, केला और टमाटर की खेती करने वाले किसान भी अपनी फसलों को बर्बाद होते हुए देखकर परेशान हैं।