फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में कसाबड़ा-रिकाबगंज मार्ग पर लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

Bhupendra Singh Updated Fri, 08 May 2026 05:03 PM IST

अयोध्या में शहर के कसाबड़ा से रिकाबगंज जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार को भीषण जाम लग गया, जिसके चलते एक एंबुलेंस काफी देर तक वाहनों के बीच फंसी रही। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। एंबुलेंस के सायरन बजाने के बावजूद उसे निकलने का रास्ता नहीं मिल सका, जिससे मरीज और परिजनों की चिंता बढ़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर बढ़ते दबाव और अव्यवस्थित यातायात के कारण आए दिन इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनती है। लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें