फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई इलाकों में जलभराव

रामनगरी अयोध्या में शनिवार को हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी सामने आई। बारिश के बाद रामनगर, जिला महिला अस्पताल रोड, धनीराम का पुरवा और जनौरा मार्ग सहित कई स्थानों पर सड़कें पानी से लबालब हो गईं। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं किसानों के लिए यह वर्षा लाभदायक मानी जा रही है, क्योंकि इससे जायद की फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी। हालांकि शहर के निचले इलाकों में जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खुल गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें