फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में होली पर्व से पहले रामपथ पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

अयोध्या में होली पर्व से पहले ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सिविल लाइन क्षेत्र के रामपथ पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सुबह से ही पुलिस टीम ने सड़क किनारे नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान कई चार पहिया वाहनों को क्रेन की मदद से उठाकर पुलिस लाइन भेजा गया। जिन वाहन चालकों को मौके पर पाया गया, उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल वाहन हटाने के निर्देश दिए गए। एसपी ट्रैफिक एपी सिंह ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में राम पथ जैसे प्रमुख मार्गों को सुचारु और जाम मुक्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें