फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में हाईवे पर पलटा लोडर... लगा जाम

अयोध्या में नवीन मंडी से माल लादकर बिक्रम जोत जा रही एक ओवरलोड गाड़ी हाईवे में बूथ नंबर-4 के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया गया कि दो गाड़ियों का माल एक ही वाहन में लादे जाने के कारण अधिक भार हो गया था, जिससे चलते वाहन का टायर फट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, हालांकि दुर्घटना के बाद हाईवे पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा और लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस अयोध्या मौके पर पहुंची। टीआई कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में हमराही गोविंद सिंह, रणविजय यादव और राजेश सिंह ने तत्परता दिखाते हुए जाम को सुचारु रूप से खुलवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में लदे माल को दूसरी गाड़ी में स्थानांतरित कर सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना कराया गया। समाजिक कार्यकर्ता रितेश मिश्रा ने कहा कि ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें