फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में घरेलू गैस सिलेंडरों की मांग अचानक बढ़ी, एजेंसियों में लगी भीड़

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े तनाव के बीच गैस शार्टेज की अफवाहों के चलते अयोध्या में घरेलू गैस सिलेंडरों की मांग अचानक बढ़ गई है। गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली ध्वस्त हो चुकी है। सिलिंडर पाने के लिए उपभोक्ताओं के एक साथ वितरण केंद्रों पर पहुंचने से भीड़ बढ़ गई है। बुकिंग के बाद भी लोगों को कई दिनों के इंतजार के बाद ही सिलिंडर मिल पा रहा है। बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र मिल्कीपुर स्थित अकमा इण्डेन ग्रामीण वितरण केंद्र पर भारी भी देखने को मिली। सिलेंडर पाने के लिए लोग सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए। जिन उपभोक्ताओं ने पहले से बुकिंग की थी, उन्हें सिलेंडर मिल रहा था। दर्जनों लोग ऐसे भी पहुंचे थे, जिनकी शिकायत रही कि ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली फेल हो चुकी है। सिलेंडर बुक ही नहीं हो पा रही है। ऐसे उपभोक्ताओं के चेहरों पर निरासा दिखाई दी। गैस वितरक दिनेश कुमार जायसवाल ने बताया कि गैस की आपूर्ति ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर मिल रही है। ऐसे में बिना बुकिंग के सिलिंडर देने में समस्या है। जिन उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन बुकिंग की है, उन्हें फोन करके बुलाया जा रहा है। सिलिंडर दिया जा रहा है। बुकिंग करने के लिए भी दो कर्मचारी अलग से लगाये गए है। बुकिंग साइट में कुछ समस्या आ रही है। जैसे-जैसे बुकिंग हो रही है। लोगों को सिलिंडर दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें