अयोध्या में पेट्रोल संकट के बीच बुधवार को सिविल लाइंस स्थित एक पेट्रोल पंप पर अधिवक्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। रात में तेल की किल्लत की जानकारी मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता एक साथ सुबह पेट्रोल भरवाने पहुंच गए। बार एसोसिएशन अयोध्या के अध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि शहर के पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी है। ऐसे में अधिवक्ताओं लगा कि यदि वाहनों में पेट्रोल खत्म हो गया तो वे कचहरी नहीं पहुंच पाएंगे, जिससे न्यायिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उन्होंने बताया कि इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से बातचीत कर अधिवक्ताओं के लिए एक पेट्रोल पंप पर विशेष व्यवस्था कराई गई, जिससे सभी अधिवक्ता अपने वाहनों में पेट्रोल भरवा सकें और न्यायिक कार्य बाधित न हो।