अयोध्या में अयोध्या-लखनऊ फोरलेन पर डायवर्जन लागू होने के बाद परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने लगी है, जिसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है। हाईवे पर रोडवेज बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को समय से बसें नहीं मिल पा रही हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री अब ट्रेन से सफर करने लगे हैं। इसका असर अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर साफ देखने को मिल रहा है। स्टेशन के टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म और प्रवेश द्वार पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।