फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में डीआईजी बोले- कड़ी सुरक्षा के बीच होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा

उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा को लेकर अयोध्या परिक्षेत्र में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली परीक्षा में पांच जनपदों के करीब 1 लाख 10 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए परिक्षेत्र में लगभग 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा जीआरपी, आरटीओ, एआरटीओ व पीआरवी टीमों को भी लगाया गया है, ताकि आवागमन सुगम बना रहे। परीक्षा केंद्रों पर सेनेटाइजेशन, स्वास्थ्य सेवाएं, एंबुलेंस, पेयजल, बिजली व जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में डीआईजी सोमेन वर्मा ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि परीक्षा पारदर्शिता व शुचिता के साथ कराई जाएगी और अभ्यर्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें