अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर रिपोर्ट दर्ज न होने से अधिवक्ता संघ आक्रोशित है। सोमवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने इसे लेकर प्रदर्शन किया है। पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में जाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की है। जल्द ही तीनों लोगों पर रिपोर्ट दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मालूम हो कि अधिवक्ता संघ शुरू से ही चढ़ावा चोरी मामले में मुखर है। इस पर घोर आपत्ति जता रहा। पूरे मामले में ट्रस्टी अनिल मिश्रा, महासचिव चंपत राय और गोपाल राव की भूमिका को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।