अयोध्या में सिविल लाइन के सरकारी आवास पर पार्षदों के साथ महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी बैठक कर रहे थे। आवास के बाहर खड़ी भाजपा पार्षद की स्कॉर्पियो पुलिस उठा ले गई। कोतवाली नगर पुलिस ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर महापौर के सरकारी आवास के सामने खड़ी भाजपा पार्षद की ब्लैक स्कॉर्पियो क्रेन से उठा ले गई। जानकारी होने पर महापौर ने नगर कोतवाल को खरी-खोटी सुनाई।