फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में अवध विश्वविद्यालय सहित 92 केंद्रों पर शुरू हुई बीएड प्रवेश परीक्षा

अयोध्या में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों सहित मंडल के 92 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा में करीब 42 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। सुबह पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों पर परीक्षार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। सघन तलाशी, प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पहली पाली सुबह 09.00 से 12.00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 02.00 से शाम 05.00 बजे तक आयोजित होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें