फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में अवैध बकरा मंडी बंद कराने की मांग, धर्म सेना ने सौंपा ज्ञापन

अयोध्या में धार्मिक संगठन धर्म सेना भारत ने शहर में कथित रूप से संचालित अवैध बकरा मंडी को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठाई है। संगठन के प्रमुख संतोष दुबे ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर बताया कि रामपथ से आर्य कन्या इंटर कॉलेज से नियावां जाने वाली सड़क पर अवैध रूप से कुरैश बकरा मंडी संचालित की जा रही है। इससे छात्राओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि मंडी के कारण क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैली रहती है, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को दिक्कत होती है। संतोष दुबे ने आरोप लगाया कि पूर्व में शिकायत पर प्रशासन ने मंडी बंद कराई थी, लेकिन संचालकों पर कार्रवाई न होने से दोबारा संचालन शुरू हो गया। धर्म सेना ने अवैध मंडी को तत्काल सील करने, संचालकों के खिलाफ कार्रवाई तथा क्षेत्र में संचालित चमड़ा गोदाम की जांच कर उसे जब्त करने की मांग की है। इस दौरान कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें