फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राम की पैड़ी में गूंजा योग का संदेश

अयोध्या में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को राम की पैड़ी पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। बड़ी संख्या में योग प्रेमियों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि-मुनि परंपरा की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने सभी लोगों से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह मिल्कीपुर विधायक चंद्रभान पासवान, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों एवं योग साधकों का स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों को स्वस्थ, निरोग और जागरूक बनाने के लिए विभिन्न निःशुल्क योग शिविरों के आयोजन की भी जानकारी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें