फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में अज्ञात कारणों से लगी आग, कई घरों की गृहस्थी जली

Bhupendra Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 07:50 PM IST

यूपी के अयोध्या में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से कई घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। दो गाय, एक बछिया की जलकर मौत हो गई। एक भैंस बुरी तरह झुलस गई। आग बुझाते हुए एक युवक भी झुलस गया। उसका इलाज चल रहा है। घटना इनायतनगर थाना क्षेत्र के कुंभी पूरे डड़िया गांव की है। यहां दोपहर करीब 3:30 बजे गांव के पश्चिमी छोर पर अचानक आग की लपटें दिखाई दी। हवा तेज होने के चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर कई घरों को अपने आगोश में ले लिया। आग की चपेट में आए सालिकराम की पूरी गृहस्थी,अनाज भूसा जलकर खाक हो गया। इनकी दो गाय,एक बछिया की जलकर मृत्यु हो गई। एक भैंस बुरी तरह झुलस गई। आग से भाग्यवती,सुरेंद्र कुमार,पवन कुमार की पूरी गृहस्थी अनाज , भूसा, जलकर खाक हो गया। मनोज,लल्लू महेश के घरों में भी नुकसान पहुंचा है। इनके छप्पर भूसा व सनज जल गए,कृष्ण कुमार का छप्पर का पूरा घर जलकर खाक हो गया। इनके घर में आगामी 36 अप्रैल को शादी है, कुछ शादी का भी सामान जल गया। धमसा की सरिया जल गई। सूचना मिलते ही इनायतनगर पुलिस की टीम व अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया।हालांकि तबतक कई घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो चुकी थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें