रामनगरी अयोध्या में रविवार को आस्था रथ डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में दो लोगों के पैर टूट गए। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को श्रीराम अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आस्था रथ की मनमानी और जगह-जगह बेतरतीब खड़े वाहन दुर्घटना का कारण बनते हैं। कई बार आस्था रथ को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत हो चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हादसा अयोध्या कोतवाली के नया घाट चौकी क्षेत्र के धर्मपथ पर हुआ।